नजीबाबाद – पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह जनपद बिजनौर कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद महोदय एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में नजीबाबाद पुलिस ने चार अभियुक्तों के साथ चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की! जिसमें 1.दीपक पुत्र सौदान सिंह निवासी असगरी पुर थाना नूरपुर 2. मनजीत कुमार पुत्र रकम सिंह निवासी शहजाद पुर थाना नांगल जनपद बिजनौर नंबर 3. विशाल पुत्र रोहताश सिंह निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना नांगल 4. शानू पुत्र जागेश सिंह निवासी मायापुरी खाना नांगल को थाना मंडावली क्षेत्र से चोरी की गई।
एक मोटरसाइकिल का नंबर यूपी बीके 8839 स्प्लेंडर प्लस के फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने ले जाते समय ग्राम बोरेकी की पुलिया थाना नजीबाबाद से गिरफ्तार किया गया जिस के संबंध में चारों अभियुक्तों पर मु0 अ0 स0 314/21 धारा 420/482/411/414 की धारा लगाकर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जाएगा ! अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली नजीबाबाद पुलिस टीम में एस आई जनप्रिय गॉड कॉन्स्टेबल राहुल, सतेंद्र, मोहम्मद समीर तथा विपिन राजपूत आदि मौजूद रहे।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट




























