नजीबाबाद – ग्राम हर्ष वाड़ा ग्राम प्रधान समेत पांच व्यक्तियों के विरुद्ध छेड़छाड़ अश्लील हरकतें करने हो जान से मारने का आरोप लगाते हुए महिला ने कोतवाली शहर बिजनौर में अपना मुकदमा दर्ज कराया गया। आपको बता दें कि ग्राम कामराज पुर थाना नांगल सोती निवासी महिला ने थाना कोतवाली शहर बिजनौर में तहरीर सौंपते हुए जानकारी दी कि उसका विवाह अब से 25 वर्ष पूर्व हुआ था, महिला के पति मोहम्मद याकूब से 5 बच्चे पैदा हुए थे, जो सभी जीवित हैं! शादी के बाद से ही कम दहेज मिलने के कारण ससुराल वाले मुझे बार-बार प्रताड़ित करते थे, और घर से निकाल देते थे! याकूब ने पहली पत्नी के होते हुए भी दूसरी शादी कर ली थी।
तंग आकर पीड़ित महिला ने याकूब के खिलाफ खर्चे का मुकदमा अदालत में डाल दिया था, जिस पर अदालत ने ₹2000 मासिक व बच्चों की शादी की जिम्मेदारी याकूब को सौंपी थी! 5 बच्चों में से अब 2 बच्चे शादी के लिए रह रहे हैं! जब महिला ने दोनों बच्चों की शादी के लिए याकूब से बात की तो उसने इंकार कर दिया, और लड़ाई झगड़ा पर उतारू हो गया! और महिला को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा, परेशान होकर महिला थाना बिजनौर में महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।
जिससे परेशान होकर दिनांक 9 जून 2021 को याकूब पुत्र अब्दुल शकूर, साबिर पुत्र याकूब एवं हर्ष वाडे का ग्राम प्रधान व दो अन्य लोग निवासी गण ग्राम हर्षवाड़ा ने पीड़ित महिला को उस समय घेर लिया, जब महिला बिजनौर महिला थाने से जजी की ओर स्कूल के सामने आ रही थी! इन सभी ने महिला को घेर कर गंदी गंदी गालियां दी लात घुसो से मारा तथा तमंचा दिखाया और कहा कि यदि याकूब के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो तुझे जान से मार देंगे! महिला के साथ अश्लील हरकतें की गई कोतवाली निरीक्षक में तहरीर पर कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।


















