AIRA NEWS NETWORK – गोंडा जिला के क्षेत्र वजीरगंज में श्री दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के 75 वे वर्षगांठ पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापकों ने विद्यालय परिसर प्रांगण में स्वर्गीय श्री राम हेत आर्य की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा ध्वजारोहण भी किया गया। आज विद्यालय प्रांगण में सभी अध्यापकों व बच्चों ने इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार कौशल के साथ अध्यापक श्री राजेश कुमार मौर्य एवं श्री उमा शंकर शुक्ला आदि उपस्थित रहे उन्होंने विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को अपने संदेश के द्वारा अवगत कराया तथा उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि पूना विद्यालय 16 तारीख से दो पाली में खोले जाएंगे पहली पाली में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी तथा दूसरी पाली में कक्षा 9से 12 तक के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट




























