नूरपुर – शहर में चोरों के हौसले बुलंद चोरों ने शुक्रवार की रात्रि एक दुकान का शटर तोड़कर नकदी सहित इंवेर्टर बैटरा पर हाथ साफ कर दिया। लगातार शहर में हो रही चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है।पीङीत व्यापारी ने थाने मे दी तहरीर।प्राप्त जानकारी व्यापारी मिंटू भाई की दुकान खालसा इंटर कॉलेज मार्केट मे है।पीङीत ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि वह अपनी दुकान बंद कर रात को घर चला गया था।
सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो देखा कि शटर खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो दुकान से पांच हजार नकदी सहित एक इनवर्टर बैटरा व अन्य सामान गायब है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गई।मोके पर पहुँचे व्यापारी संगठन ने क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाओ आक्रोशित होकर पुलिस की उदासीनता से चोरों के हौसले बुलंद हैं।संगठन ने शहर मे गश्त बढ़ाने व बढ़ती चोरियों को रोकने की मांग की है।


















