सपा के जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी के आवास पर मनाया गया आजम खां का जन्मदिन
नजीबाबाद – कस्बा साहनपुर मे सपा के जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी के आवास पर सपा के पूर्व नगर विकास मंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। साथ सपा कार्यकताओ ने एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। सपा जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी के आवास पर शानिवार को कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्व नगर विकास मंत्री के जन्मदिन पर केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी।
सपा जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि पूर्व नगर विकास मंत्री की यूनिवर्सिटी पर गलत तरीके से कार्रवाई कर भाजपा सरकार उन्हें बदनाम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला खान को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की जमानत अर्जी को मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहा कि झूठ के कितने जाल बिछा लो, सच तो फिर भी आज़ाद रहेगा। पाटीँ कार्यताओ द्वारा जन्मदिन के मौके पर सपा वरिष्ठ नेता आजम खां की रिहाई व उनकी सेहतमंद होने की दुआ की गई वहीं जनता से अपील करते हुए कहां की कोविड-19 का भी ध्यान रखें और सरकार की गाइड लाइन का पालन करें आप भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें। इस मौके पर हाजी कदीर , माजिद बैग, सय्यद मुज्जफर अली, वसीम शेख,कफील अंसारी, शददन खां, काले खां, लईक मेम्बर, शादाब मंसूरी, मुस्तकीम मंसूरी, जावेद मंसूरी, फैजान आलम, विशाल कुमार प्रजापति दानिश मंसूरी आदि उपस्थित रहे।


















