नूरपुर – घर से खेलने निकले दो मासूम बच्चे ट्रेक्टर की टक्कर से टूटे पिलर की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बच्चों को स्थानीय चिकित्सक को दिखाया जहां से दोनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।प्राप्त समाचार के अनुसार मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी शाह आलम, पुत्र शफीक आलम, इशरत मुरादाबाद मार्ग स्थित ग्रीन सिटी में खेल रहे थे।
तेज गति आ रहे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पिलर मे जा घुसा।जहाँ खड़े दोनों बच्चे पिलर के नीचे दब गए। दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को खून से लथपथ स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। जहां से चिकित्सको ने हालत नाजुक देखते हुए दोनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर दोनों बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।उधर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर सहित अपने कब्जे में ले लिय। समाचार लिखे जाने तक दिनों बच्चों की हालत नाजुक बताई गई।


















