उत्तराखंड
Trending

स्वतंत्रता दिवस के अवसर S.S.P अल्मोड़ा ने पुलिस लाईन में किया ध्वजारोहण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – आज 15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में प्रातः 09:00 बजे ध्वजारोहण किया गया तथा स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए, देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद कर देश की एकता, अखंडता , धर्मनिरपेक्षता और आपसी सौहार्द्र बनाये रखने* को कहा गया।

इस स्वतंत्रता दिवस पर समस्त जनता से आपसी सौहार्द्र बनाने, मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने व एक दूसरे का सहयोग कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील* की गयी। कोरोना काल में डॉक्टर्स, नर्स, सफाई कर्मचारी, पुलिस, मीडिया व अन्य आवश्यक विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा व निःस्वार्थ भाव से किये गए कार्यो की प्रशंसा* एवम जनता द्वारा इस व्यापक महामारी के दौरान किये गए सहयोग व धैर्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

तत्पश्चात वर्ष 2021 के मा0 मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए चयनित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए, तथा जनपद अल्मोड़ा में 05 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान में चयनित होने पर एस0एस0पी0 अल्मोड़ा ने कहा कि ये अल्मोड़ा पुलिस के लिए गर्व की बात है, इसी के साथ उ0नि0 अनीस अहमद थानाध्यक्ष भतरौजखान, उ0नि0 सुनिल धानिक प्रभारी मासी चौकी, आरक्षी इन्दर कुमार, आरक्षी ललित मोहन, एवं आरक्षी महेन्द्र गनघरिया को कोरोना काल में कर्तव्यनिष्ठा व निःस्वार्थ भाव से किये गए विशिष्ट कार्यो के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत कर नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया।

अंत मे मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु विभव सैनी एवं निहारिका सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री जितेंद्र पाठक, निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, उ0नि0 दामोदर कापड़ी, उ0नि0 निरीक्षक अयूब अली, निरीक्षक संचार आनंद बल्लभ पंत, पीआरओ हेमा ऐठानी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस उपाधीक्षक संचार अल्मोड़ा श्री राजीव कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम तथा सभी थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किये गए।

अल्मोड़ा पुलिस के सम्मानित होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को आईरा वार्ता परिवार सभी पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button