AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर के कोतवाली देहात में एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों में जंग छिड़ गई देखते देखते मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया इसके बाद दर्जनों की संख्या में किन्नरों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया और रॉड रोड जाम कर दिया बमुश्किल पुलिस ने जाम खुलवाया किन्नरों ने अमरीश नाम की एक किन्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आपको बता दें जनपद बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में थाने के सामने किन्नरों में एरिया बंटवारे को लेकर विवाद हो गया अमरीश नाम के किन्नर ने गद्दीदार किन्नरों से उनका एरिया छीन लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी अमरीश ने बिजनौर के गद्दीदार किन्नरों पर जबरदस्ती लिंग परिवर्तन का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है जिस पर जिले के सभी किन्नर आग बबूला हो गए और थाना कोतवाली देहात पर पहुंचकर हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया बमुश्किल पुलिस ने जाम खुलवाया किन्नरों का आरोप है कि अमरीश नाम का किन्नर जबरदस्ती उनसे उनका एरिया छीन रहा है सभी किन्नरों ने स्थानीय पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।




























