सपा जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी के आवास पर निः शुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन
नजीबाबाद – कस्बा साहनपुर मे बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी के आवास पर विजन हास्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ। कैम्प मे डाँक्टरों ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच एवं दवाई वितरण किया। साथ ही निशुल्क कैम्प मे आए कस्बे के मरीजों की जांच की गई।
कैम्प में सर्दी जुकाम बुखार, डायबिटीज थाइराइड, नजला, बीपी, मोटापा, रक्त प्रदर, स्त्री रोगों, खून की कमी, दमा, पाइल्स, पीलिया, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, एसिडिटी, दाद खाज खुजली,अस्थमा आदि एवं अन्य कई असाध्य बीमारियों से पीड़ित 300 मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ. मोहम्मद अहमद, डाॅ. संदीप कुमार, डाँ. शान इलाही, डाँ .मोहम्मद इलियास ,डाँ. मोहम्मद अनीस डाँ. रूही नाज, एव नासिँग स्टाफ मे तय्यबा मेहर, मोहम्मद ईशहाक, जैनब परवीन,मोहसिना परवीन,गुलनाज , सूफिया , हनीफ आद ने निशुल्क परामर्श, जांच व दवाइयां प्रदान कर उपचार किया गया।


















