टीम मोदी सपोर्टर संघ ने दी सभी देशवासियों को स्वतंत्रा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
AIRA NEWS NETWORK – नहटौर के मौहल्ला बाल्मीकि बस्ती स्थित टीम मोदी सपोर्टर संघ के कार्यालय पर स्वतन्त्रा दिवस के अवसर पर मोदी समर्थकों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर टीम मोदी सपोर्टर संघ युवा मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र चेनवाल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, मान, शान व हमारे पूर्वजों के बलिदान का प्रतीक है। हम भारत के लोग इसका गौरव कभी कम नहीं होने देगें क्योंकि इससे गौरव हर हिन्दुस्तानी के लिये प्राणों से भी बढकर है।
वहीं टीम मोदी सपोर्टर संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी पारस जैन ने कहा कि स्वतंत्रता को जो जश्न आज हम मना रहे हैं उसके लिये भारत के न जाने कितने वीर बांकुरों ने अपने प्राण गवायें हैं। हम सब उनके कृतज्ञ हैं कि उन्होंने अपने प्राणों की आहूति देकर भारत को परतंत्रता की बेडियों से मुक्त कराया।
उन्होंने सभी से अपील की कि सभी संकल्प लें कि हम भारत की एकता व अखण्डता को बनाये रखेगें। इस अवसर पर चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी, प्रदेश महामंत्री विकास सैनी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में बडी संख्या में मोदी के समर्थकों ने भाग लिया। उसके बाद संघ के समर्थकों ने नहटौर प्रभारी निरीक्षक जय कुमार सिंह व शहर इंचार्ज बबलू सिंह को समाज के लिये उत्कृष्ट कार्य करने के लिये तिंरगा पटका पहनाकर और फूल देकर सम्मानित किया।


















