उत्तरप्रदेश
Trending

मासूम बच्ची के साथ बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास, भेजा गया जेल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – मासूम बच्ची के साथ एक बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास में पुलिस ने रेप और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करके बुजुर्ग को जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जंगल में चारा लेने गई मासूम बच्ची के साथ बुजुर्गों द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था। साथ ही बच्ची के साथ छेड़छाड़ का भी मामला संज्ञान में आया था।इस घटना में पुलिस ने आज आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

बिजनौर थाना मंडावर के रहने वाले 50 वर्षीय बुजुर्ग इकबाल ने मोहल्ला मृदगान कि रहने वाली एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। जब बच्ची जंगल से वापस घर लौटी तो उसने इस घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ 376 पास्को एक्ट के तहत थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज रही है।

इस मामले को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मंडावर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग द्वारा मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के प्रयास में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें आज पुलिस ने बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मासूम बच्ची के मेडिकल के आधार पर 376 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया और पुलिस आरोपी को जेल भेज रही है।

रिपोर्ट–अमीन अहमद

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button