नजीबाबाद – ब्लाक प्रमुख के होने वाले चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा! सुबह सवेरे से ही पुलिस के आला अधिकारी मतगणना स्थल का जायजा लेने पहुंचते रहे। और नजीबाबाद तहसील की और आने वाले मुख्य रास्तों को बैरिकेडिंग कर लगाकर बंद कर दिया गया तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
वहीं दूसरी ओर एसपी ग्रामीण, क्षेत्र अधिकारी नजीबाबाद एवं एसडीएम नजीबाबाद ने ड्रोन से मतगणना स्थल का जायजा लिया! पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एसपी धर्मवीर सिंह और जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों को ब्रीफ किया,और कहा की चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निपक्ष कराई जाए! कहीं किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं की जाए अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















