AIRA NEWS NETWORK – खेत पर काम करने गए एक किसान को मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया विवाद होता देखकर स्थानीय लोगों ने बमुश्किल मामला शांत कराया खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों द्वारा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार नूरपुर क्षेत्र के कस्बा राजा का ताजपुर के मोहल्ला पहाड़ निवासी लव कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मेरे पिताजी नरेश कुमार अपने खेतों पर गए हुए थे वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे तरदेव सिंह पुत्र शिव ध्यान सिंह सीपू त्यागी पुत्र हरकिशन हेमराज पुत्र खेम सिंह अतुल सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी राजा का ताजपुर आए और मेरे पिता को गाली गलौज करने लगे गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से वार कर दिया जिसमें नरेश बुरी तरह घायल हो गया स्थानीय लोगों द्वारा बमुश्किल मामला रफा-दफा किया गया खून से लथपथ हालत में नरेश को अस्पताल में भर्ती कराया पीड़ित ने पुलिस से तहरीर देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विकास सिंह की रिपोर्ट


















