मंडावर: आज पूरा देश कोविड-19 जैसी महामारी थी जूझ रहा है इस महामारी से अब तक सैकड़ों जाने जा चुकी है! शायद ही कोई ऐसा गांव या शहर बचा होगा जहां कोरोनावायरस पैर नहीं पसारे है। इसके बचाव हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा सभी तरह के प्रयत्न किए जा रहे हैं, तथा समय-समय पर सरकार द्वारा बचाव संबंधी गाइडलाइन जारी की जा रही है! तथा इसके बचाव के लिए महत्व कोविड-19 की वैक्सीन है। जिसको समस्त भारत में लगभग छोटे बड़े लोगों के टीकाकरण हो रहा है।
इसी को देखते हुए नगर पंचायत ईओ नगर पालिका द्वारा 45 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से अपील की गई है की कल दिनांक 08/06/2021 को दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में अगर वैक्सीन लगवाएं और कोरोना जैसी की महामारी से सुरक्षित रहें! ईओ नगर पंचायत श्रीमती गर्गी ने कहा सरकार द्वारा जारी जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें, और 2 गज की दूरी एवं मास का प्रयोग अवश्य करें जानकारी ही बचाव है।




























