नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

नहीं रहा कोरोना महामारी का डर सरकारी कर्मचारी कर रहे बिना मास्क के पब्लिक डीलिंग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद: एक ओर तो हमारे देश की जनता कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही है, दूसरी ओर उसी देश के कुछ सरकारी कर्मचारी इस बीमारी को खेल समझे हुए हैं। जबकि शासनादेश हैं कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क के नहीं जाएगा और सरकारी कार्यालयों में मास्क लगाकर अपने काम निपटायेगा, लेकिन कुछ कर्मचारियों ने कोरोना जैसी गंभीर बीमारी को खेल समझ रखा है।

एक वायरल वीडियो में नजीबाबाद के आदर्श नगर स्थित विद्युत उप-खडं केंद्र पर शहरी विद्युत बिल जमा काउंटर पर कर्मचारी के द्वारा बिना मास्क के बिजली के बिल जमा किए जा रहे हैं। जबकि बिजली बिल जमा काउंटर पर सुबह से शाम तक भीड़ ही भीड़ नजर आती है। बिजली का बिल जमा करने वाले कर्मचारी को ना तो अपने परिवार की चिंता है और ना ही दूसरों के परिवार की। संबंधित अधिकारी को चाहिए कि ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें, जिससे अन्य कर्मचारी सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन कर सकें।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button