अल्मोड़ा – पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता दिवस के अंतर्गत युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे की लत से बचाने हेतु एक ओर सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलवाये जा रहे हैं, दूसरी तरफ लगातार नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश. अनुपालन में दिनांक- 25.06.2021 वृहद गैस गोदाम लोअर माल रोड गोदाम तिराहे अल्मोड़ा के पास एक युवक के संदिग्ध प्रतीत होने पर चैकिंग पूछताछ किये जाने पर युवक के कब्जे से 12.14 ग्राम स्मैक कीमत 1,20,000 रु (एक लाख बीस हजार रुपये) बरामद कर गिरफ्तार किया है।
उक्त सम्बन्ध में एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि नगर में काफी समय से स्मैक बेचे जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिस पर एसओजी द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी फलस्वरुप नेपाली मूल का एक युवक जो कि डंपर चालक है के कब्जे से स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, व स्मैक बेचकर कमाए 8000 रुपये भी बरामद हुए। पूछताछ पर युवक ने बताया वह डंपर चलाने के साथ-साथ कई समय से हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर उसकी छोटी छोटी पुड़िया बनाकर अल्मोड़ा के युवाओं को बेचता है। युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
जनपद में ड्रग्स जागरूकता सप्ताह में एक ओर युवाओं, चालकों, आमजन को जागरूक किया जा रहा है, दूसरी ओर नशा बेचकर युवाओं को नशे के मकड़जाल में फ़साने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है, अन्य पर भी एसओजी सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।
अभियुक्त
1- संजीव कुमार गोश्वामी उम्र- 24 वर्ष पुत्र भगवत गोश्वामी निवासी- सुरखेत, जिला- कैलाली, नेपाल, हाल निवासी- नियर CMO ऑफिस अल्मोड़ा
- बरामदगी- 12.14 ग्राम स्मैक
- कीमत- 1,20,000 रूपये
पुलिस टीम
- 01- उ0नि0 संतोष तिवारी कोतवाली अल्मोड़ा।
- 02- का0 जाकिर हुसैन कोतवाली अल्मोड़ा
- 03- का0 दिनेश नगरकोटी। SOG
- 04-का0 दीपक खनका। SOG
- 05- का0 राजेश भट्ट SOG
राजेश सिंघल की रिपोर्ट




























