नजीबाबाद – नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत करने व मिशन 2022 में जुट जाने का आह्वान किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला महासचिव एवं प्रभारी नजीबाबाद नजाकत अली व संचालन नगर अध्यक्ष एम अकरम खान एडवोकेट ने किया। जिला महासचिव नजाकत अली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमे उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के हाथों को मजबूत करना है।
पार्टी के कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतर कर कार्य करना होगा। तभी हमारी पार्टी मजबूत होगी। इस अवसर पर उन्होंने पेट्रोल, डीजल, एल पी जी गैस सिलेंडर व खाद्य पदार्थ के बढ़ते दामों पर चिंता व्यक्त की और कहां कि देश की जनता कोरोना महामारी में लगाए गये लॉकडाउन के कारण वैसे आर्थिक संकट में है और ऐसे में सभी चीजों के दामो का बढ़ना गरीब व मध्यम परिवार के लिए बहुत ही परेशानी का सबब बन रहा है। गरीब, मध्यम वर्ग व व्यापारी लोगों की सत्ता में बैठी सरकार को मदद करनी चाहिए थी।
जोकि सरकार द्वारा नहीं की गई। उधर सत्ता मैं बैठी सरकार छात्र-छात्राओं की मांगों को भी अनदेखा कर रही है। सरकार बिना वैक्सीनेशन के स्नातक व परास्नातक के छात्र छात्राओं की परीक्षा करा रही है और साथी उनकी परीक्षा का पैटर्न भी बदल दिया है। जिससे छात्र- छात्राओं को अपना पाठ्यक्रम तैयार करने में बड़ी परेशानी हो रही है। सत्ताधारी सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। देश की जनता को फिर से कांग्रेस की याद आने लगी है।
बैठक में नजीबाबाद के दोनों प्रभारी नजाकत अल्वी एवं हर्षवर्धन जी को नगर अध्यक्ष एम अकरम खान द्वारा पुरस्कृत किया गया और साथ ही युवा कांग्रेस के ऊर्जावान नेता अभिनव अग्रवाल को कांग्रेस पार्टी के प्रति लगन एवं पूर्ण निष्ठा से कार्य करने के लिए उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अब्दुल समद आजाद, हर्षवर्धन सिंह, सलाउद्दीन सैफी, राकेश शर्मा, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, शारिब अंसारी, खालीक हुसैन, जीशान सैफी, मुस्तकीम राइम, अनीस विशाल, मोहम्मद नवेद, मतलूब, इमरान, इलियास, महबूब राइन, मनोरा नेता, संजय मेहरा आदि रहे।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट




























