मुरादाबाद – लिटिल एंजिल्स गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मेहंदी कोन के माध्यम से छात्राओं एवं अध्यापिका ने मतदाताओं को जागरूक करने वाले अनेक आकर्षक स्लोगन लिखे इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमारी सबा रफी ने कहा कि हम महिलाओं के हाथों की मेहंदी हमारे जीवन में सभी सच्चे रंग भरती है और खुशहाल बनाती है।

जब हम अपने मत का 100 परसेंट उपयोग करते हैं और आदर्श सरकारों के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाते हैं तो एक अच्छी सरकार आती है और राष्ट्र निर्माण के लिए अच्छे कार्य करती है, इसी कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक मुसर्रत हफीज एडवोकेट ने नए मतदाता बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता में शादियां प्रथम इकरा रहमान द्वितीय तथा स्वाति प्रताप पति तृतीय स्थान पर रहे। और सभी छात्राओं का अहम योगदान रहा।


















