उत्तराखंड कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुचे नगर निवासी अभिनव अग्रवाल
नजीबाबाद – उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा देहरादून कांग्रेस भवन में आयोजित नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नगर निवासी युवा कांग्रेस के ऊर्जावान नेता अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने भाग लिया। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद उत्तराखंड प्रदीप टम्टा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत व वीरेंद्र रावत सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से मुलाक़ात की।
इससे पूर्व युवा कांग्रेस नेता अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुचकर दिल्ली से देहरादून पहुचे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी को बुके देकर शुभकामनाएं व बधाई दी। इस मौके पर अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड के लोकप्रिय नेता हरीश रावत को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर एक अच्छा कार्य किया है व रावत जी अनुभवि नेता है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार शत – प्रतिशत बनेगी तथा उन्होंने पहले भी उत्तराखंड का मुख्यमंत्री रहते हुए विकास कार्य कराया था और अब वह उत्तराखंड के फिर से मुख्यमंत्री बनकर उत्तराखंड का चौमुखी विकास कराएंगे। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी जी व श्रीमती प्रियंका गांधी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और वह देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।




























