बिजनौर में ट्रैक्टर ट्राली में 6 मृत गाय पकड़े जाने से नगर में फ़ैली सनसनी
AIRA NEWS NETWORK – मामला जनपद बिजनौर के झालू नगर पंचायत का है ग्राम रुकनपुर नगला के ग्राम वासियो ने रात्रि 8:30 बजे रात के अंधेरे में 6 मरी हुई गायों को ले जा रही नगर पंचायत झालू की ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। सूत्रों का कहना कि इन गायों को कटान के लिए ले जाया जा रहा था इससे पहले भी झालू मे कई बार गोमांस पकड़ा जा चुका है सूत्रों का कहना है कि पुलिस और नगर पंचायत के अधिकारियों की मिली भगत से बड़े पैमाने पर नगर से गोमांस का कारोबार चल रहा है।
जहाँ एक और मोदी जी योगी जी गौहत्या और गायों को बचाने के लिए हर नगर में गो शाला खोल रख रखाव के लिए अनुदान दे रहे है वही चंद पैसों के लिए झालू चौकी इंचार्ज इन्स्पेक्टर साहेब सभी लोगो की आस्थाओं से खिलवाड़ कर भावनाओ को ठेस पहुंचा रहे है
जब इस संबंध मे चेयरमैन झालू से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गायों को फ़ूड पॉइज़निंग के चलते 6 गायों की मौत हो गई थी जिसको नगर से बाहर दफनाने के लिए लेजाया जा रहा था
अब सोचने वाली बात ये है आखिर रात के अंधरे मे क्यो दफनाया जा रहा था दूसरे एक साथ 6 गायों को फ़ूड पॉइज़निंग से मौत हो गई ये भी एक बेहद संवेदन शील सोचने का विषय है, क्या गो शाला का रख रखाव राम भरोसे चल रहा है वही नगर के लोगो का कहना है कि प्रतदिन गो शाला मे चारे के बिना ठीक से देखभाल न होने के कारण गायों की मृत्यु हो रही है। वही जब इस संबंध में झालू चौकी प्रभारी फील गुड मे महारत हासिल इंस्पेक्टर साहेब से जानना चाहा तो तो जनाब अपना पडला झाड़ते हुए नज़र आये सुने उनसे बात चीत के अंश।
अब देखना ये की नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन मामले का ऊँट किस तरफ बैठाके मामले को कैसे रफा दफा करते है।




























