नजीबाबाद – समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा एक मीटिंग वाहिद नगर मे सपा के पूर्व जिलाधयक्ष शेख मोहम्मद आबिद के आवास पर आयोजित करी गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशों का पालन करते हुए पदाधिकारी गण व सपा कार्यकता उपस्थित रहे। मीटिंग मे सपा वक्तताओ द्वारा पदाधिकारियों व कार्यकताओ को विधानसभा निर्वाचन 2022 की तैयारी को लेकर बताया गया। कि सभी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकता अपने अपने बूथो पर जाकर वहा के नये लोगो का मतदाता सूची में नाम जल्द से जल्द जुड़वाने कार्य कर पाटीँ कार्यालय मे जमा करने काम करे।
उन्होंने बताया कि नये नाम को मतदाता सूची मे जुड़़वाने के लिए फॉर्म नंबर 6 तथा नाम कटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7 ओर नाम संशोधन के लिए फॉर्म नंबर 8 भरवाकर जमा करने का काम करे। वक्तताओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग की पुनः प्रकि्या शुरु होने से पहले समाजवादी पार्टी कार्यालय मे सभी बूथो की मतदाता सूची जमा करने के निर्देश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के द्वारा दिये गये है।इसीलिये सभी समाजवादी पार्टी के सच्चे व ईमानदार सिपाही को जल्द से जल्द अपने क्षेत्रो के बूथो पर नये नाम जुड़वाने व नाम सही कराने का काम जल्द से जल्द कराया जाए।
इस सम्बंध में 2 .8.2022 को शहनाई वेंकट हाल में एक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मीटिंग लोगो को वोट बढ़ाने के लिए जागरूक करने के लिए की जायेगी तथा विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग हिस्सो में कैम्प लगवाकर 18 वर्ष व्यक्तियों के वोट बढ़ाये जाएंगे । साहनपुर पंचायत पूर्व चैयरमैन व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी,डॉ महमूद कुरैशी उर्फ भोलू , तसनीम सिद्दीकी, एडवोकेट वसीम ,आयशा सिद्दिकी, इरफान अंसारी, फुरकान खान आदि पदाधिकारीगण व समाजवादी पाटीँ के कार्यकता उपस्थित रहे।
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट




























