उत्तरप्रदेश
Trending

प्राचीन पक्का तालाब के संरक्षणके लिए बुंदेलियो ने खून से लिखा खत

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को 21 बार खून से खत लिख चुके बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ई. प्रवीण पांडेय ने बताया कि समिति विगत कई वर्षों से प्राचीन पक्का तालाब के पुनरुद्धार के लिए प्रयास कर रही हैl पक्का तालाब के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, केन्द्रीय मंत्री सांसद फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति, जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी आदि को ज्ञापन देकर मांग की गई थी लेकिन पक्का तालाब पर अब तक कोई कार्य दिख नहीं रहा हैl

आज समिति के स्वयंसेवको ने खून से खत लिखकर पक्का तालाब के संरक्षण संवर्धन की मांग दोहराई हैl समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि आजादी के पूर्व, मिर्ज़ापुर के एक व्यापारी ने पक्का तालाब बनवाया था, आजादी के 75वर्ष हो रहे और पक्का तालाब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। करीब छह बीघा क्षेत्रफल वाले पक्का तालाब के नाम पर बस्ती तो आबाद हो गई। लेकिन ऐतिहासिक तालाब की बदहाली दूर करने का प्रयास नहीं हो सका।

पक्का तालाब बड़ी-बड़ी घास के बीच खो गया है। तालाब डेढ़ सौ साल से अधिक पुराना है। इसका जब निर्माण हुआ था, तक चारों ओर बिल्कुल खाली मैदान था। तालाब का पानी स्वच्छ रहने से खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोग उसका सेवन करने से गुरेज नहीं करते थे। चारों तरफ पेड़-पौधे होने की वजह से पथिक यहां पर घंटों रुककर सुस्ताते थे। चारों ओर तालाब में नीचे उतरने के लिए पक्की सीढि़यां, स्नानागार तथा महिलाओं के लिए कपड़े बदलने का एक कमरा बनवाया गया था। कब्जा एवं अतिक्रमण की वजह से तालाब का दायरा बेहद सिकुड़ चुका है। बाउंड्री की वजह से पक्का तालाब में कब्जा करना मुश्किल है। बाउंड्री के ऊपर तक मकान जरूर बना दिए गए हैं।

देवव्रत त्रिपाठी ने कहा कि तालाब का संरक्षण बेहद जरूरी है। पक्का तालाब हमारे नगर की पहचान था। इसे संरक्षित करने की जरूरत है, उपेक्षा के चलते प्राचीन विरासत को संजोया नहीं जा सका है।

बीआरएस प्रमुख डाल चन्द्र ने कहा कि बुंदेलखंड राष्ट्र समिति अपने जल जंगल जमीन के संरक्षण संवर्धन के लिए संघर्ष करती रहेगीl अजय गुप्ता ने कहा कि पक्का तालाब को पुराना स्वरूप दिलाने के लिए प्रयास जारी है आगे भी जारी रहेगाl खून से खत लिखने में मुख्य रूप से प्रवीण पांडेय, देवब्रत त्रिपाठी, डाल चन्द्र, अजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रोहित कुमार, शुभम, असर्फी, अंकेश, प्रांशु, विपिन, धीरू सिंह आदि रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button