करोड़ों का घोटाला करके कुलपति हुई फरार?
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर आसीन प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता करोड़ों का घोटाला करके फरार हो गई। घोटाला शिक्षक भर्ती को लेकर हो या बिल्डिंग स्ट्रक्चर या पेंशन घोटाले को शासन प्रशासन को धोखा देकर विद्यालय विश्वविद्यालय के नियम को ताक पर रखकर कुलपति ने सबको इस तरीके से चूना लगाया कि प्रशासन सोच भी नहीं पाया और विश्वविद्यालय को भनक भी नहीं लगी
विश्वविद्यालयों को बुलंदियों पर पहुंचाने वाली प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने विश्वविद्यालय को लंगड़ा बना दिया है । लगातार घोटाले की शिकायत प्रधानमंत्री राज्यपाल सहित अन्य जगह भी की जा रही थी लेकिन हर जगह सेटिंग और रिश्वत के चलते कार्यवाही नहीं हो पा रही थी।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय टंडन ने विश्वविद्यालय के सरकारी खजाने को बचाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायती पत्र दिया और उस पत्र में साफ लिखा गया है कि कुलपति ने पार्किंग में 3 करोड रुपए पास कर अपने चाहते को टेंडर पास कर दिया।
प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने विश्वविद्यालय को आत्मनिर्भर बनाने की बजाय उसको अंदर से पूरा खोखला कर दिया है और न जाने पैसों की लालच में कितने टेंडर उन्होंने ऐसे पास किए हैं जिससे कि सरकारी खजाने को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है अब यह देखना होगा कि विश्वविद्यालय के घोटालेबाज लोगों पर कितनी जल्दी कार्रवाई हो सकेगी।


















