चीन हमारा हक छीनना चाहता है – बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के 22 दिन बाद गुरुवार को जो बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की, बाइडेन के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच लगातार दो घंटे बातचीत हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर बातचीत हुई। बाइडेन ने गुरुवार को कहा- हम चीन की पॉलिसी पर नहीं चल सकते। वो हमारा लंच खाना चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के मायने ये हैं कि चीन अब अमेरिका का हक छीनना चाहता है।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत के दौरान बाइडेन का रवैया सख्त था। इस दौरान ऐसे कई मुद्दे उठे जिनसे चीन को परेशानी होती है।
अब बाइडेन राष्ट्रपति हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- आमतौर पर अमेरिकी प्रेसिडेंट्स किसी दूसरे नेता से आमने-सामने भी एक घंटे से ज्यादा वक्त तक मुलाकात नहीं करते। ऐसे में जिनपिंग से फोन पर दो घंटे बातचीत के मायने ये हैं कि दोनों देशों के बीच गंभीर मुद्दे हैं। यह कर्टसी कॉल से कुछ ज्यादा था।
बाइडेन के इरादों की झलक- उनके फैसलों से भी मिल जाती है। पिछले हफ्ते बाइडेन ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिका का सबसे खतरनाक वॉरशिप और एयरक्राफ्ट कैरियर थियोडोर रूजवेल्ट तैनात कर दिया। यहां चीन ताइवान और फिलीपीन्स को धमकाने की कोशिश कर रहा था।




























