बीकानेर नाले में मिला नवजात बच्चे का शव
बीकानेर के पीबीएम् अस्पताल के पीछे, नाले में मिला नवजात शिशु का शव, समाजसेवी दिनेश सिंह भदौरिया ने बच्चे को नाले से बाहर निकाल कर पुलिस को दी सूचना , पुलिस ने बच्चे के शव को मुर्दा घर मे रखवाया है। भदोरिया के द्वारा अज्ञात परिजनों के खिलाफ थाना व्यास कॉलोनी में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
मामले की जांच ,एएसआई रूपाराम को सौपी गई है,लेकिन दुख इस बात का है, की नाले में बच्चे के शव को तैरते देख लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई ,उन मेसे किसी ने बीकानेर की पीबीएम् पुलिस चौकी व कोटगेट थाना तथा व्यास कॉलोनी थाने में सूचना दी। लेकिन थाने वाले मामले को टालते रहे कहा ये इलाका हमारे अंडर में नही आता
उसके बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवी भदोरिया ने व्यास कॉलोनी पुलिस को बुलाकर बच्चे के शव को पीबीएम् की मोर्चरी में रखवाया है, अब तो पीएम के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर बच्चे की मौत कैसे हुई है। साथ ही पुलिस अस्पतालों के सीसी टीवी कैमरा भी खंगालेगी ताकि पता चल सके की इतना निर्देई माँ बाप कोन है,



























