ब्रेकिंग न्यूज़
Trending
CBSE BREAKING – 12वीं की किसी परीक्षा में अनुपस्थित रहे छात्रों को शून्य अंक ना दें
AIRA NEWS NETWORK – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन को लेकर स्कूलों को निर्देश दिया है। इस संबंध में CBSE ने निजी स्कूलों से कहा है कि वह 12वीं कक्षा के छात्रों की साल भर में आयोजित हुई आंतरिक व प्रायोगिक परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे छात्रों को शून्य अंक ना दें।
CBSE परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने परिपत्र जारी कर कहा है कि कुछ छात्र किसी कारणवश अनुपस्थित थे। स्कूल की तरफ से ऐसे सभी छात्रों को अनुपस्थित चिन्हित किया जाना चाहिए। जिसके तहत स्कूल ऐसे सभी छात्रों को शून्य अंक न दे। ताकि इन छात्रों का परिणाम घोषित न किया जाए।


















