बिज़नेस

Business idea opportunities start this cardboard box business with small investment earn 5 to 10 lakh of rupees per month check how nodvkj

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. अगर आप भी नौकरी के साथ-साथ कुछ एक्सट्रा इनकम (earn money as extra income) करने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बिजनेस करने का आइडिया (Business Idea) दे रहे हैं, जिनमें आप हर महीने बंपर कमाई कर सकते हैं. कार्डबोर्ड बॉक्स बिजनेस (Cardboard Box Business) के जरिए हर महीने आप 5 से 10 लाख रुपये कमा सकते हैं. इस बिजनेस के जरिए आप गांव या शहर कहीं भी बंपर कमाई कर सकते हैं.

क्या होता है कार्डबोर्ड
वह मोटा कवर या गत्ता जो जिल्दसाजी के काम में उपयोग किया जाता है. किताबों पर कवर चढ़ाने का मोटे कागज को भी कार्डबोर्ड कहते हैं. इन दिनों कार्डबोर्ड बॉक्स की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है. हर छोटे से लेकर बड़े सामान की पैकिंग के लिए इसकी जरूरत पड़ती है.

ये भी पढ़ें- EPFO: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से 6 करोड़ कर्मचारियों को फायदा, कंपनी ही करेगी EPF Contribution भुगतान में देरी से नुकसान की भरपाई

कार्डबोर्ड बॉक्स बिजनेस में कितनी लगेगी लागत?
सेमी ऑटोमेटिक मशीन (Semi Automatic Machine) के जरिए ये बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कम से कम 20 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे. वहीं, फुल ऑटोमेटिक मशीनों (Fully Automatic Machine) के जरिए ये बिजनेस शुरू करने पर आपको करीब 50 लाख रुपये तक का निवेश करना होगा.

ये भी पढ़ें- PM kisan Samman Nidhi की 11वीं किस्त इन किसानों को नहीं मिलेगी, चैक करें, आपका नाम तो इस लिस्ट में नहीं?

बिजनेस शुरू करने के लिए कितनी जगह जरूरी? 
कच्चे माल या रॉ-मैटेरियल की बात की जाए तो इस बिजनेस को शुरू करने के लिए क्राफ्ट पेपर सबसे ज्यादा जरूरी है. इसकी बाजार में कीमत करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम है. जितनी अच्छी क्वालिटी का आप क्राफ्ट पेपर इस्तेमाल करेंगे उतनी ही अच्छी क्वालिटी के बॉक्स बनेंगे. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास करीब 5000 वर्ग फुट की जगह होना जरूरी है. इसके लिए प्लांट भी लगाना होता है. इसके साथ ही माल रखने के लिए गोदाम की भी जरूरत पड़ती है.

कितनी होगी कमाई?
कार्डबोर्ड बॉक्स बिजनेस के जरिए हर महीने आप 5 से 10 लाख रुपये कमा सकते हैं. इस बिजनेस के जरिए आप गांव या शहर कहीं भी बंपर कमाई कर सकते हैं. जितनी अच्छी क्वालिटी का आप बॉक्स बनाएंगे, आपकी कमाई उतनी ही ज्‍यादा होगी.

Tags: Business ideas, Earn money

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button