AIRA NEWS NETWORK- पहाड़ो व मैदानी इलाकों में लगातार 24 घण्टे से ज़्यादा हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा व नदियों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है ऐसे में अल्मोड़ा से बस में सवार होकर आए बीस से ज़्यादा श्रद्धालु बिजनौर में स्थित सैकड़ो साल पुराने कलवा पीर के मंदिर पूजा अर्चना व प्रसाद चढ़ाने के मकसद से आए थे लेकिन गुला नदी के रपटे पर चार फीट से तेज़ी से चल रहे पानी के बीचों बीच चलती बस पानी मे फस गई ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद बस को ट्रक्टर से बांधकर आहिस्ता आहिस्ता खींच कर जान जोखिम में डाल कर बा मुश्किल बस को सुरक्षित बाहर निकाला बाहर निकलने के बाद सभी श्रद्धालुओ ने राहत की सांस ली।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















