स्योहारा – बदलते मौसम के बीच पनप रहे संचारी रोगों के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए आज संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ सीएचसी प्रभारी डॉ जुनेद अंसारी,भाजपा नेता सुरेंद्र अरोड़ा,मुकेश रस्तोगी ने सँयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जानकारी देते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ जुनेद ने बताया कि संचारी रोगों से सावधान करने के लिए सरकार के आदेश के बाद ये अभियान आज यानी 18 अक्टूबर से शुरू हुआ है जो 17 नम्बर तक चलेगा इस अभियान के तहत लोगो से सफाई के प्रति व संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा साथ ही बुखार आदि होने पर सीएचसी में ही इलाज कराने की अपील की जाएगी इसी के मद्देनजर आज भी रैली निकालकर इस अभियान का प्रचार किया गया है। इस मौके पर अमित शर्मा,महेंद्र सिंह,अविनाश जोशी, वीर सिंह व तमाम स्वास्थ्य कर्मी व आशाएं मौजूद रहीं।


















