नजीबाबाद – नगर नजीबाबाद के अधिकतर मुख्य चौराहे,गली और मौहल्ले तालाब में तब्दील होते जा रहे हैं, कारण, गेहरे गड्ढे, बरसात के चलते जलभराव! मामला नगर के आज़ाद चौक का है, जहां गहरे गड्ढों हो जाने के कारण बरसात के चलते पूरा चौक तालाब और झील में तब्दील हो गए हैं! आजाद चौक नजीबाबाद के मुख्य चौराहों में से हैं, जिसके एक ओर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल नेशनल हाइवे से नगर के आगमन पर तथा दूसरी ओर एक रास्ता शहर की बीच की आबादी को जोड़ता है, जिससे रोजाना सैकड़ों राहगीर, स्कूली छात्र, छात्राओं का आवागमन होता हैं
परंतु आज़ाद चौक पर गड्ढों और बरसात के चलते बने तालाब के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इतना ही नहीं कई बार गड्ढों के चलते ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल तथा अन्य छोटे वाहन भी गड्ढों में पलट गए, जिसके कारण कई बार आने जाने वाले राहगीर दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं, तथा अगर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है! परंतु ना जाने क्यों शहर के नेता, राजनेता इस शहर की गंभीर गड्ढों समस्या की, जलभराव की समस्या से बेख़बर और अनजान है! जिस शहर की मुख्य द्वार (एनटरी ),के रास्ते मे ही गड्ढे और तालाब बने हो ,तो उस शहर के अंदर का क्या विकास हुआ होगा!
सरफराज अहमद की रिपोर्ट


















