AIRA NEWS NETWORK – कटिहार पुलिस की बड़ी उपलब्धि, हथियार तस्करी के मामले में एक युवक गिरफ्तार, एक पिस्टल,पांच जिंदा कारतूस बरामद मामले के बारे में जानकारी देते हुए सदर डीएसपी ने बताया कि सहायक थाना पुलिस गस्ती के दौरान एक कार को रोककर जब तलाशी लिया तो एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस सहित एक युवक गिरफ्तार हुआ है।
गिरफ्तार युवक का पहचान कदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले धर्मरंजन के रुप में हुआ हैं और उन्होंने अपने कबुल नामा में कहा है कि वो कई दिनों से लॉज मे रह कर हथियार तस्करी के काम से जुड़ा हुआ था, मुंगेर से बीस हज़ार में हथियार लाकर पच्चीस हजार में बेचता था, डीएसपी ने बताया कि इससे पहले भी वह शराब तस्करी के मामले में मुफस्सिल थाना के कांड में जेल जा चुका है।
सुमन मिश्रा की रिपोर्ट


















