उत्तराखंड
Trending

अल्मोड़ा SSP नशे के सौदागरोें के खिलाफ चला रहे सख्त अभियान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – डॉ0 मंजूनाथ टीसी एसएसपी अल्मोड़ा जनपद में आगमन के पश्चात युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर कार्यवाही किये जाने हेतु थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सतर्क किया गया है ।

इसी क्रम में एसओजी अल्मोड़ा की पुलिस टीम द्वारा होटल मैनेजमेंट से आगे बेस तिराहे की ओर एक युवक की तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 9.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0-134/2021 धारा- 8/21 एनडीपीएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई ।

एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक पूर्व में नैनीताल में होटल मैनेजमेंट का छात्र। रह चुका है हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहा था। अधिक लाभ हेतु अल्मोड़ा के युवाओं को छोटी छोटी पुड़िया बनाकर देने की फिराक में था।

पुलिस द्वारा अन्य पूछताछ कर जनपद में बेचने व खरीदारों को चिन्हित करने की रणनीति बनाई जा रही है, जिससे युवाओं को इस नशे के दलदल में जाने से बचाया जा सके और उनका भविष्य संवारा जा सके क्योंकि आज का युवा ही कल का भविष्य है युवा ही अगर नशे की गिरफ्त में चला जाएगा तो देश की क्या स्थिति होगी

अभियुक्त
अभिषेक नेगी उम्र- 24 वर्ष पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी निवासी- मल्ला जोशीखोला अल्मोड़ा

बरामदगी9.52 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू
कीमत 95,000 रूपये
गिरफ्तारी टीम

  1. उ0नि0 नीरज भाकुनी एसओजी
  2. का0 दिनेश नगरकोटी
  3. का0 संदीप सिंह
  4. का0 राजेश भट्ट

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button