काशीपुर-उत्तराखण्ड़

सैकड़ो सी.सी.टीवी फुटेज खांगले ऒर पुलिस ने पकड़ ही लिए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, चेती मेला क्षेत्र मे नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में काशीपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया है।
आईटीआई कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चैती मेला क्षेत्र में एक नाबालिग को दो युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। घटना के कुछ दिन बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। यह केस इसलिए भी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि पीड़िता और आरोपियों के बीच कोई पूर्व परिचय नहीं था और न ही उनके बारे में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध थी।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए चैती मेला और आसपास के करीब 120 सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ काशीपुर और यूपी बॉर्डर क्षेत्र के लगभग 150 कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। डिजिटल और मैनुअल जांच के संयोजन से अंततः दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार (19 वर्ष) और अरविंद (18 वर्ष), निवासी बोहरपुर कला, थाना भगतपुर, मुरादाबाद के रूप में हुई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button