AIRA NEWS NETWORK – मुज़फ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्ग निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में थानाप्रभारी भौराकलां राधेश्याम यादव वे उनकी मजबूत टीम के सदस्य एसएसआई यूनुस खान एस आई लाल सिंह,राहुल कुमार, सचिन कुमार,शिव बहादुर सिंह ने हत्या अभियोग का सफल अनावरण कर हत्यारों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी भौराकलां राधेश्याम यादव एक तेजतर्रार एवं अनुभवी के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं बहुत ही मेहनती माने जाते हैं और साथ ही व्यवहार कुशलता के धनी हैं इन्होंने हमेशा प्रभावित किया है।भौराकलां जैसे चुनौतीपूर्ण थाने को बखूबी चला रहे हैं तथा कम्युनिटी पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहे हैं
आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना भौराकलां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 152/2021 धारा 302 ipc का सफल अनावरण करते हुए भौराकलां थाना पुलिस टीम ने हत्या मे संलिप्त तीन अभियुक्तो मे से दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं तथा अभियुक्तो की निशा देही पर हत्या मे प्रयोग की गई आला कतल ईट भी बरामद की हैं । पकड़े गये अभियुक्तों के नाम हिमांशु उर्फ काला पुत्र मदन पाल निवासी कस्बा सिसोली थाना भोराकला जनपद मुजफ्फरनगर व अश्वनी उर्फ राजा पुत्र प्रताप फौजी निवासी कस्बा सिसोली थाना भोराकला बताये जा रहे हैं जिन्हें भौराकलां पुलिस ने जेल भेज दिया है ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















