गोंडा – वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र के मॉडल प्राइमरी स्कूल कादीपुर वजीरगंज में विद्यालय के प्रथम सत्र में आज सरकार के नियम के अनुसार लॉकडाउन के बाद आज 1 जुलाई 2021 को अपना विद्यालय खुलने पर प्रधानाचार्य श्री एस एन पाठक के साथ विद्यालय के सभी अध्यापकों के साथ शिक्षामित्रों ने विद्यालय खुलने से खुशी जाहिर की साथ ही श्री एसएन पाठक ने यह भी बताया कि वजीरगंज गोंडा के शिक्षा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी प्राइमरी विद्यालयों में सफाई कर्मी हमेशा अपनी ड्यूटी से नारद रहते हैं।
जिससे कि विद्यालय में साफ सफाई का कार्य नहीं हो पाता है जिसमें हमेशा अध्यापकों के साथ-साथ पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसे देखते हुए विद्यालय के अध्यापकों द्वारा विद्यालय की साफ सफाई का कार्य किया जाता है आज विद्यालय खुलने की खुशी में मॉडर्न प्राइमरी स्कूल कादीपुर वजीरगंज के प्रधानाचार्य के साथ अन्य अध्यापकों ने खुशी जाहिर की है साथ ही उन्होंने आईरा न्यूज़ नेटवर्क का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















