नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending
मामा की मौत के सदमे में युवा पत्रकार राहुल कुमार का साइलेंट अटेक से आकास्मिक निधन
नहटौर – क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी राहुल कुमार के मामा की तबियत बिगड़ने पर राहुल उन्हें एक सप्ताह पूर्व उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले गया था। मामा राहुल को जान से ज्यादा प्यार करते थे। बताया जाता है कि मंगलवार को मामा का निधन होने पर राहुल पूरी तरह टूट गया। मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए बेराज घाट ले गए थे।
जहां राहुल चक्कर खाकर गिर गया था, उसे समय तो उसे होश आ गया लेकिन जब अंतिम संस्कार कर बस द्वारा परिवार के साथ मामा के घर नूरपुर क्षेत्र के ग्राम धोलापुर लोट रहे थे और नूरपुर के पास पहुचे तो राहुल बस में ही गिर गया जिसे एक निजी चिकित्सक के यहा भर्ती कराया गया जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल के आकास्मिक निधन पर जहा परिवार में कोहराम मच गया वही गाव व पत्रकारो में शोक व्याप्त हो गया।






