गाजीपुर बॉर्डर – किरतपुर आज दिनांक 1/ 7 / 2021 को इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दिन में 3:00 बजे से धरना देकर थाना किरतपुर के सामने बैठ गए तथा धरने की अध्यक्षता बुद्धू सिंह ने की और संचालन उपाध्यक्ष राम प्रकाश जी रहे धरने में भाकियू नेताओं ने गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे शांतिपूर्वक आंदोलन में कुछ भाजपाइयों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए आंदोलन स्थल पर काले झंडे भी दिखाएं। किसानों के विरुद्ध अपशब्द नारेबाजी करने वह मारपीट करने से गुंडों के खिलाफ संबंधित थाने में कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज ना होने और उल्टे किसान नेताओं के विरुद्ध मुकदमे दर्ज होने से गुस्साए किसानों ने जिला बिजनौर के समस्त थानों के सामने धरना प्रदर्शन किए।
धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन भाजपाइयों ने गाजीपुर बॉर्डर पर गुंडागर्दी की है उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने तक धरना देने की घोषणा कर दी किसान यूनियन नेताओं के अनुसार मुकदमा लिखने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर धरने पर बैठे मुख्य रूप से अरविंद राजपूत जी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश राजपूत जी ब्लॉक सचिव नरदेव जी कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शैलेंद्र नीटू मनोज कुमार मुकेश कुमार और जहीर अहमद मोहम्मद हारून आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर मुसैब सिद्दीकी


















