उत्तराखंड
Trending

SSP अल्मोड़ा की कार्यवाही में लगातार गिरफ्तार हो रहे नशे के सौदागर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अल्मोड़ा – पंकज भट्ट, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर सर्तक दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी को दिये गये कड़े निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस लगातार नशे के तस्करों को लगातार गिरफ्तार कर रही है। जनवरी से अब तक कुल 12 अभियोगों में 28 अभियुक्तों के कब्जे से 304.657 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹13,48,588) बरामद कर कार्यवाही की जा चुकी है।

इसी क्रम में आज दिनाॅक- 30.06.2021 को थाना नैल कमान तिराहे* पर एसओजी एवं सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दौराने चैकिंग वाहन यूए-07एन- 7335 कार को चैक किये जाने पर दो युवकों के कब्जे से 05 बोरों में 53.260 किग्रा अवैध गाॅजा बरामद कर दोनों युवाओं को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में धारा- 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

थानाध्यक्ष सल्ट श्री धीरेन्द्र पन्त ने बताया कि दोनों युवक रसिया महादेव पौड़ी से गाॅजा खरीदकर धामपुर में बेचने हेतु ले जा रहे थे।
दोनों खेती बाड़ी का काम करते हैं। एसओजी एवं पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आ गये जिन्हें गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

अभियुक्त-

  • 1- पुष्पेन्द्र कुमार उम्र- 20 वर्ष, पुत्र सुरेश सिंह निवासी- ग्राम तरफ दलपतपुर पो0 ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद।
  • 2- जोगेन्द्र कुमार उम्र- 19 वर्ष, पुत्र मोहन सिंह निवासी- बोहरंगपुर पो0 ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद।
  • बरामदगी- 53.260 किलोग्राम।
  • कीमत- 2,66,300 रूपये।

गिरफ्तारी टीम-

  • 1- उ0नि0 गिरीश चन्द्र पन्त।
  • 2- का0 मोहन सिंह।
  • 3- का0 विरेन्द्र सिंह।
  • 4- का0 भूपेन्द्र सिंह। (एसओजी)
  • 5- का0 भूपेन्द्र सिंह। (एसओजी)

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button