Aaj Ka Rashifal: मकर, कुंभ व मीन राशि वालों को अचानक मिलेगा पैसा, बढ़ेगा मान-सम्मान
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 23 March 2022)
आपके घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना है. किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज का दिन अनुकूल है. आज शेयर में भी लाभ होने की संभावना है. आप मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर आनंद, अनुभव करेंगे. समाज, नौकरी, व्यवसाय में लाभ होगा. मान-सम्मान मिलेगा, पत्नी और संतान से भी आपको सहयोग मिलेगा. विवाहत्सुक लोगों को मनपसंद जीवन साथी मिलेगा.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 23 March 2022)
आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. व्यावसायिक क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी, जो कि आपके लिए आनंददायी रहेगी. कार्यालय में सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा. मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास कर सकेंगे. आज दिनभर के काम सरलता से पूरे होंगे.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 23 March 2022)
आज अधिकारियों के साथ संबंधों में दरार न पडे़, इसका ध्यान रखें. शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी. विरोधियों के साथ वाद-विवाद को टालें. वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर कर मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रयास करें. कहीं घूमने की योजना सफल होगी. व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की आशंका बनी रहेगी.






