Uncategorized
Trending

24 मार्च को बुध का राशि परिवर्तन, जानें समय और किनको होगा लाभ

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बुध ग्रह का राशि परिवर्तन (Budh Ka Rashi Parivartan 2022) 24 मार्च दिन गुरुवार को होने जा रहा है. ग्रहों के युवराज बुध ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे. 24 मार्च को सुबह 10:55 बजे बुध राशि का गोचर मीन राशि में होगा. बुध ग्रह मीन राशि में 08 अप्रैल दिन शुक्रवार तक मीन राशि में गोचर करते रहेंगे. बुध अभी शनि देव की राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं. इस साल 06 मार्च को बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर प्रारंभ हुआ था

जो 24 मार्च को 10:55 बजे पूर्ण होगा. उसके बाद बुध का मीन राशि में प्रवेश होगा. बुध के मीन राशि में प्रवेश करने से 12 राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा. अब जिन राशियों से बुध की मित्रता है और जिनकी कुंडली में बुध उच्च भाव में है, उनको बुध के राशि परिवर्तन से लाभ हो सकता है. जिन राशियों से बुध की शत्रुता और जिनकी कुंडली में बुध नीच भाव में होंगे, उनको बुध के गोचर से हानि या नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि बुध के मीन राशि में प्रवेश (Mercury Transit) करने से किन राशि के जातकों को लाभ (Effects On Zodiac Signs) होने वाला है.

बुध राशि परिवर्तन 2022 राशियों को लाभ:

मेष: इस राशि के जातकों को बुध के मीन राशि में गोचर करने से विदेश में नौकरी या वीजा के संदर्भ में सफलता मिल सकती है. विदेश से सुखद समाचार प्राप्त होगा.

वृष: बुध के गोचर से इस राशि के लोगों को बिजनेस या नौकरी में बड़े लाभ मिल सकते हैं. 24 मार्च से 08 अप्रैल के बीच का समय आपको सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है.

मिथुन: बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से इस राशिवालों को लाभ होगा. नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं. बिजनेस और कार्य क्षेत्र में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं.

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. AIRA NEWS NETWORK इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button