बिजनौर – जनपद बिजनौर के नहटौर में पूर्वी चौधरियान स्थित श्री शिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के छठे दिन शनिवार भगवान श्री कृष्ण की छठी का आयोजन किया गया। इसके लिये मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिला कीर्तन मंडल द्वारा भगवान श्री कृष्ण से जुड़े मांगलिक व धर्मिक भजनों का गायन किया गया।
कार्यक्रम में माँ यशोदा बनी उपासना शर्मा तथा श्री कृष्ण बने मनी शर्मा को श्रद्धालुओं ने उपहार भेंट किये। वहीं मंदिर प्रबंध समिति के द्वारा आयोजित भंडारे में कढी-चावल का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आशु कौशिक, पुष्पेंद्र शर्मा, एडवोकेट सौरव मुनि त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार नीरज भारद्वाज, अभिषेक कौशिक, मनी भटनागर, रजनीश भटनागर, बंटू शर्मा, राकेश अग्रवाल, संजय शर्मा, राकेश दत्त शर्मा, लवली त्यागी, प्रवेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विकाश अग्रवाल, नक्षत्र कौशिक, कमल वर्मा, आशुतोष वर्मा, सुनील वर्मा, उमेश शर्मा आदि श्रद्धलुओं का सहयोग रहा।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















