ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

वेंडर्स को आत्मनिर्भर एवं स्वाबलंबी बनाने हेतु केंद्र व राज्य सरकार का हर संभव प्रयास

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – सभी वेंडर्स को आत्मनिर्भर एवं स्वाबलंबी बनाने हेतु केंद्र व राज्य सरकार कार्य कर रहीं हैं। हर संभव प्रयास कर पात्र लाभार्थी तक शासन की योजनाएं पंहुंचाई जा रही है। आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद के 1184 लाभार्थियों के खाते में अवमुक्त की गई पी0एम0 आवास योजना शहरी की किशतें। सभी को आजीविका के नए अवसर प्रदान करना पी0एम0 स्वनिधि योजना का लक्ष्य।

उक्त उद्गार आज मा0 मुख्यमंत्री जी श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पी0एम0 आवास योजना शहरी में प्रदेश के 2 लाख 853 लाभार्थियों को रु0 1341.17 करोड़ का ऑनलाइन हस्तांतरण एवं पी0एम0 स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद स्तापित करते हुए व्यक्त किये। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गए संबोधन को उपस्थित लाभार्थियों द्वारा सुना गया।

संबोधन उपरांत पी0ओ0 डूडा द्वारा बताया गया कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के विभिन्न चरणों के पात्र लाभार्थियों में 634 लाभार्थियों को प्रथम क़िस्त 192 लाभार्थियों को द्वितीय क़िस्त एवं 358 लाभार्थियों को तृतीय क़िस्त कुल 1184 लाभार्थियों को उनके खातों में डिजिटल माध्यम से दी जा रही है। कार्यक्रम में बताया गया कि स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर एवं स्वाबलंबी बनाने हेतु शासन द्वारा संचालित पी0एम0 स्वनिधि योजना के अंतर्गत कुल 4591 के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 5774 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण स्वीकृत किये गए जिसमें 5384 लाभार्थियों को ऋण वितरित किये जा चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सभी आये लाभार्थियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई देते हुए, पी0एम0 आवास योजना शहरी से लाभान्वित श्री अच्युत पाण्डेय, श्रीमती सुमन, श्री सुरेश चंद्र, श्रीमती मालती,श्री सुभाष बाथम, श्रीमती ज्योति, श्रीमती विनीत, श्रीमती रेनू भारती, श्रीमती गंगा श्री, श्री मनोज, श्री राम बहादुर, श्रीमती राधा, श्रीमती सुमन, श्रीमती मालती श्रीमती कलेक्टर कुल 15 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त पी0एम0 स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को स्वाबलंबी बनाने हेतु संचालित योजना से आच्छादित लाभार्थियों को भी प्रमें पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पी0ओ0 डूडा, सहित नगर पालिका सहित अन्य कर्मचारी एवं पात्र लाभार्थी उपस्थित थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button