नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भाजपा पार्टी की पार्षद लीना सिंघल ने दी श्रद्धांजलि
नजीबाबाद – 21 अगस्त 2021 को लंबी बीमारी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन हो जाने से सभी दल के नेताओं ने भारी शोक व्यक्त किया, तथा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि दी गई।
इसी के चलते आज मंगलवार की सुबह 11:30 बजे नजीबाबाद के गेस्ट हाउस में भाजपा की विधानसभा की बैठक में भाजपा पार्टी की प्रांतीय पार्षद श्रीमती मीना सिंघल ने देश के लोकप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्री राजेश सैनी जिला मंत्री बलराज त्यागी, राजा टंडन, गोल्डी, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन, दिक्षित भागूवाला, अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, नांगल वीरेंद्र शर्मा गजरौला, कमल सैनी एवं विपिन राज आदि मौजूद रहे।
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट


















