प्राइवेट बसों पर कंडैक्टरी करने वाला व्यक्ति बिजनौर में पत्रकारिता के आतंक का पर्याय
AIRA NEWS NETWORK – प्राइवेट बसों पर कंडैक्टरी करने वाला एक व्यक्ति आज जिला बिजनौर में पत्रकारिता के आतंक का पर्याय बना हुआ है। बताते चले कि शनिवार को चर्चित पत्रकार महोदय अपने नगीना निवासी दो पत्रकारों व एक वकील के साथ अपनी आल्टो कार संख्या यूए12ए0331 में सवार होकर नहटौर पहुंचे और वहां पहुंचकर एक भूमि पर चल रहे निर्माण को रुकवाने के लिए अपने आपको पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने व रौब गालिब करने का प्रयास किया।
इस दौरान भूमि स्वामी इस चर्चित पत्रकार के रोब से डर गये। आरोप है कि चर्चित पत्रकार ने एक लाख रुपये की डिमांड कर दी, लेकिन पैसे इतने ज्यादा थे कि भूमि स्वामी के होश फाख्ता हो गए भूमि स्वामी ने पांच हजार रुपये देकर पीछा छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन चर्चित पत्रकार ने पांच हजार रुपये मे अपनी बेज़्ज़ती महसूस करते हुए लेने से साफ इंकार कर दिया और 50 हजार रुपये से कम में मानने से मना कर दिया और उसके खिलाफ एसपी स्तर से कार्यवाही कराने की धमकी दे डाली। जिस पर भूमि स्वामी ने ये बात नगर के एक कर्मठ ईमानदार भाजपा नेता को फोन कर बताई तो नेता जी ने चर्चित पत्रकार महोदय की टीम को रोक कर रखने की बात कहीं, लेकिन ये सुगबुगाहट पत्रकार को हो गयी कि भूमि स्वामी ने कुछ लोगों को बुला लिया है।
इस पर वह अपने साथियों के साथ पतली गली से निकलने का प्रयास करने लगा। इस पर भूमि सवामी आदि ने पत्रकार टीम को पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। सूत्रों की माने तो पत्रकार पार्टी की मौके पर जमकर धौल पूजा भी हुई। इसके बाद पत्रकार पार्टी वहां से नौ दो ग्यारह हो गयी, लेकिन कुछ लोग इसके पीछे लग गये और जब ये पत्रकार पार्टी भागने लगी तो हड़बड़ाहट में पत्रकार ने अपनी कार से धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रा में दो बाइक सवारों को उड़ा दिया। जिसमें पांच लोग घायल हो गये घटना स्थल से चर्चित पत्रकार अपने साथियों के साथ कार छोड़कर फरार हो गया।
अब धामपुर पुलिस ने आल्टो कार संख्या यूए12ए-0331 व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि सबको पता है कि उक्त चर्चित कार चर्चित पत्रकार की है जबकि यह कार आज भी किसी दूसरे के नाम पर दर्ज बताई जा रही है और इस गाड़ी के कागज भी खत्म हो चुके हैं। अब सुनने में ये भी आ रहा है कि भाजपा नेता ने भी चर्चित पत्रकार को सबक सिखाने के लिए कमर कसली है और कार्यवाही शुरु कर दी। नगर के लोगों ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चित पत्रकार के आतंक से व पत्रकारिता की छवि को धूमिल करने वाले पत्रकार महोदय से छुटकारा दिलाने की मांग की है।


















