रेस लगाने गये युवक पर दो दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी- डंडों से किया हमला
बिजनौर – शाम के समय रेश लगाने गये युवक पर दो दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी- डंडों से रजिशन हमला बोल दिया। शोर मचाने पर उसके अन्य साथियों को आता देख आरोपी तंमचे से फायर करते हुए भाग खडे हुए। सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे तथा युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
मामला जनपद बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव ढकौली का है। जहाँ सोमवार की सायं करीब 5:00 बजे ढकौली निवासी मोनू पूत्र यादराम अपने साथियों के साथ रेश लगाने के लिए नहटौर-शादीपुर मार्ग पर गया था। करीब 6:30 पर जब वह रेश लगाकर लौट रहा था तो राम सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के निकट नजदीक के ही गाँव गिलाडी निवासी अनुज पुत्र अमन व उसके साथी गुरमीत पुत्र संतोष, मंजीत पुत्र मंशा राम, सूरज पुत्र डालचंद निवासीगण गिलाडी तथा दो दर्जन अज्ञात बाइकों पर सवार होकर आये तथा उसे रोक लिया तथा लाठी-डंडों व बेल्टों से उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे मोनू लहूलुहान हो गया।
उसकी चीख पुकार सुनकर जब उसके साथी बचाने के लिये आये तो आरोपियों ने तंमचे निकालकर धुंआधार फायरिंग शुरू कर दी और तमंचे लहराते हुए भाग खडे हुए। मोनू व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने पांच राउण्ड फायरिंग की। गनीमत रही की किसी को गोली नहीं लगी अन्यथा बडी घटना हो सकती थी। घायल मोनू व साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी नहटौर में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी हैै। फिलहाल आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।


















