मंडलीय रेल अधिकारियों के गाजीपुर स्टेशन का गहन निरीक्षण, साथ ही क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर का निरीक्षण किया

वाराणसी, 18 अप्रैल,2026; मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री आशीष जैन ने आज दिनांक 18 अप्रैल,2026 को मंडलीय रेल अधिकारियों के गाजीपुर स्टेशन का गहन निरीक्षण किया साथ ही क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर का निरीक्षण किया।
मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन मंडल के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी रेलखण्ड के विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए पूर्वाह्न गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुँचे । उन्होंने गाजीपुर सिटी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया,प्लेटफार्मों ,यात्री प्रतिक्षालय,टिकट काउंटरों,वाटर बूथ एवं यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया और सभी प्लेटफार्मों पर पंखे और वॉटर कूलर लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अन्तर्गत गाजीपुर सिटी स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की । उन्होंने गाजीपुर सिटी स्टेशन के पुनर्विकास से सम्बंधित शेष कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने का सम्बंधित को निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने गाजीपुर सिटी स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्था, संरक्षा उपकरणों तथा साफ सफाई का भी निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने गाजीपुर सिटी में स्वच्छ लिनन आपूर्ति के लिए मैकेनाइज्ड लौंडी तथा सीनियर सेक्शन कार्यालय(कार्य) का भी निरीक्षण किया और संबंधित को रख-रखाव के संबंध में निर्देश दिया।
इसके पूर्व उन्होंने वाराणसी सिटी -गाजीपुर सिटी रेलखण्ड पर सैदपुर भीतरी स्टेशन यार्ड में किमी 165/37 पर स्थित समपार संख्या 3S/T का संरक्षा निरीक्षण किया तथा कार्यरत गेट मैन मनोज कुमार का संरक्षा ज्ञान परखा ।
निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने गाजीपुर नगर में स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण का निरीक्षण किया जहां उन्होंने प्रशिक्षण संस्थान के आवासीय एवं खेल परिसर संस्थान गाजीपुर में अशोक के वृक्ष का पौधरोपण किया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर के प्रधानाचार्य श्री पवन कुमार मिश्रा के साथ प्रशिक्षण संस्थान के क्लास रूमों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने E1 मॉडल रूम, लोको पायलट एवं स्टेशन मास्टर एवं ट्रेन प्रबंधक के प्रशिक्षण प्रोग्राम, प्रयोगशाला कक्ष का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु कर्मचारियों का ज्ञान परखा। उन्होंने क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान की सभी व्यवस्था चाकचौबंद होने प्रसन्न होकर क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान को बीस हजार रुपया पुरस्कार के तौर पर देने की घोषणा किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्री विनीत कुमार,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर श्री सौरभ राठौर,मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रमेश पाण्डेय, ZRTI प्रधानाचार्य श्री पवन कुमार मिश्रा, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।


















