काशीपुर-उत्तराखण्ड़

शहर को स्वच्छ ऒर सुन्दर बनाने मेयर बाली खुद निकल पड़े लेकर झाडू

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, नगर निगम काशीपुर महापौर दीपक बाली चुनाव जीतने के बाद से ही जनता से किए गए अपने वायदो के अनुसार काशीपुर को सुंदर स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने हेतु दिन रात लगे हुए हैं ही लेकिन आज तो वह दिन निकलते ही अपने पार्षदों नगर निगम अधिकारियों अपने सहयोगियों तथा पार्टी जनों एवं पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतर गए और उन्होंने वार्ड 38 के क्षेत्र में मुरादाबाद रोड पर ढेला नदी के आसपास के क्षेत्र को साफ स्वच्छ बनाने हेतु अभियान छेड़ दिया। महापौर ने ने सिर्फ सड़क पर झाड़ू लगाई बल्कि ढेला नदी के आसपास पड़ी गंदगी को पॉलिथीन बैगों में भरा और जहां-जहां सफाई की गई वहां-वहां पानी के तेज बहाव वाले पाइप से धुलाई भी की।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button