नूरपुर – गाजियाबाद में एक सङक दुर्घटना में नूरपुर के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों मै कोहराम मच गया।देर शाम पहुँचे युवक के शव देखने वालों का तांता लग गया। प्राप सूत्रों के अनुसार शहर नूरपुर के मोहल्ला हजरत नगर भट्टा वाला निवासी हारून मंसूरी का पुत्र सोनू दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था शनिवार शुबह वह अपनी बाइक द्वारा नूरपुर से दिल्ली जा रहा था।
रास्ते में गाजियाबाद के विजय नगर के निकट पीछे आ रहे तेज गति वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे सोनू की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मोके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर शव की शिनाख्त के लिए शोसल मीडिया का सहारा लेकर जानकारी प्राप्त की देर शाम शव के घर पहुँचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।तथा पूरा मोहल्ला शोक की लहर में डूब गया।परिजनों ने देर शाम ही युवक के शव को सुपुर्द खाक कर दिया।बता दें कि सोनू काफी मिलनसार युवक था आस पास किसी से कोई लङाई झगङा नही करता था।युवक की मोत से हर कोई गमजदा है।


















