बिजनौर – किरतपुर के एक युवक के प्रेम में पडकर मथुरा की एक मुस्लिम युवती ने धर्मांतरण कर उससे शादी कर ली। कुछ दिनों बाद उनके एक बच्ची भी हो गई। परन्तु युवक व उसके परिजनों ने तरह-तरह के आरोप लगाकर घर से निकाल दिया। जिस पर वह अपने मायके मथुरा चली गई। इसी दौरान लगभग 15 दिन पूर्व युवक नगर की ही एक अन्य युवती को लेकर फरार हो गया और उससे शादी कर ली। पता लगने पर युवती किरतपुर थाने पहुंची और इंसाफ दिलाने की मांग की परन्तु आरोप है कि वहाँ उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
मामला जनपद बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र का है। किरतपुर के मौहल्ला सिंघाड़यान निवासी पिंटू पुत्र अमर सिंह पन्द्रह दिन पूर्व मौहल्ले की ही एक युवती को लेकर फरार हो गया था। युवती के भाइयों ने किरतपुर थाने में तहरीर देकर मामले में कार्यवाही की माँग की थी। बताया जाता है कि काफी तलाश के बावजूद युवक युवती पुलिस के हत्थे नहीं चढे थे। शनिवार प्रेमी युगल खुद ही थाने पहुंच गये जिन्हें पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। दोनों के बालिग होने व बयानों के आधार पर मजिस्ट्रेट ने उन्हें साथ रहने की इजाजत दे दी। मामले में उस समय नया मोड आ गया जब उसकी पहली पत्नी रोज़ी खातून उर्फ आरती ने रविवार सुबह थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि पिंटू पहले से शादीशुदा है एवं एक बच्ची का पिता भी है। हिंदू विवाह अधिनियम एक्ट के अंतर्गत युवक दूसरा विवाह कैसे कर सकता है?
आरती ने पुलिस से इंसाफ दिलाने की माँग की परन्तु आरोप है कि उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पिंटू की पहली पत्नी ने बताया कि उसका नाम रोजी खातून उर्फ़ आरती पुत्री एजाज अहमद है और वह ग्राम घोसीपुरवा कस्बा, थाना शाहपुर, जिला गोरखपुर की मूल निवासी है। पिंटू गोरखपुर में काम करता था जहाँ उसका पिंटू से प्रेम संबंध हो गया।
उसके बाद युवती ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया एवं 16 मार्च 2019 को पिंटू के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया। उसने बताया कि वह सभी से पिंटू के घर किरतपुर में रह रही थी। इसी दौरान पिंटू व उसके परिजनों ने उस पर तरह-तरह के तानें देने शुरूकर दिये। जिससे खिन्न होकर वह अपने मायके चली गई। उसकी गैरमौजूदगी में पिंटू ने युवती एक अन्य युवती को लेकर फरार हो गया एवं उसके साथ शादी कर कर ली। उसे इंसाफ मिले इसलिये वह थाने में आई है परन्तु उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


















