नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पड़पोती करनाल भाजपा कार्यालय पहुंची
करनाल – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पड़पोती राजश्री रविवार को भाजपा के करनाल कार्यालय में पहुंची। यहां भाजपा महिला विंग की ओर से राजश्री का भव्य स्वागत किया गया। सभी ने मिलकर सुभाष चंद्र बोस को नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश सेवा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजश्री ने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस विशेष रूप से किसी पार्टी या किसी समाज के प्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि वह भारतीय थे। वह किसी की सम्पत्ति
नहीं है बल्कि सबके लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। नेताजी की सोच थी कि सुंदर समाज का निर्माण हो। देश का हर नागरिक अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित हो। नेताजी जाति-पाति के भेदभाव के खिलाफ थे। वह कार्य के आधार पर हर व्यक्ति का सम्मान करने वाले शख्स थे।
उन्होंने शिक्षा देने वालेको आचार्य, हवन करने वाले को पंडित तथा सफाई करने वाले व्यक्ति को सफाईकर्मचारी कहकर ही संबोधित किया। सुभाष चंद्र बोस का मानना था किजाति-पाति का भेदभाव करने वाले लोग नफरत पैदा करते हैं। नेताजी गौहत्याके सख्त खिलाफ थे। उनका कहना था कि गाय का दूध हर नागरिक पीता है फिर गौ हत्या क्यों की जाती है।
खासतौर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए राजश्रीने कहा कि नेता जी का कहना था कि सभी महिलाओं को स्वावलंबी बनना चाहिए।आजाद हिंद फौज में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया था। राजश्री नेमहिलाओं से कहा कि आप मेरा स्वागत इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वह एक शहीदपरिवार से हैं। वह चाहती है कि आप महिलाओं की कोख से भी सुभाष चंद्र, भगतसिंह और लाला लाजपत राय जैसे लोग पैदा हों। इस मौके पर भाजपा के जिलाप्रधान योगेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा शहीदों के सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
15 अगस्त तक यह सिलसिला जारी रहेगा। भाजपा ने हमेशा शहीदों का सम्मान किया और अब देश के लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। करनाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान मीनाक्षी भिंडर ने शॉल ओढ़ाकर राजश्री का स्वागत किया। इस अवसर पर हिंदू महासभा के अध्यक्ष उपेश सिंह, पिछड़ा वर्ग बोर्ड की चेयरमैन निर्मला बैरागी, पूर्व जिला प्रधान संतोष अत्रेजा, महिला जिला प्रधान मीनाक्षी भिंडर, मीना चौहान, सोनिया पंडित, रजनी प्रोचा, कृष्णा गुप्ता, मीना कांबोज, निरूपमा सदर, अल्का चौधरी, नीरू सैनी, अनीता जोशी, रेखा चौहान, सुमित्रा, जिला उपप्रधान प्रवीण लाठर, जिला महामंत्री सुनील गोयल, राजबीर शर्मा, जिला मीडिया कोर्डिनेटर हरपाल कलामपुरा, किसान मोर्चा प्रधान नरेंद्र गोरसी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजिंद्र संधु, विनय संधु, विनोद राणा, रमेश गिल व सिकंदर सलमान आदि मौजूद रहे।


















